मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत औडे़ंय पड़रिया के मजरा बैजनाथपुर के ग्रामीण ने मुख्यमंत्री व मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजकर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर बिक्री किए जाने का आरोप लगाया है। बैजनाथपुर निवासी प्रमोद कुमार ने मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि औडे़ंय पड़रिया ग्राम पंचायत की ट्रांसपोर्ट नगर कीसात बीघा जमीन है। जिस पर कुछ दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। दबंगों ने फर्जीवाड़ा कर इसमें से तीन बीघा भूमि को बेच दिया गया है।
जबकि चार बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि दबंगों की दबंगई के चलते और प्रशासनिक पहुंच के कारण कोई भी उस पर रोक नहीं लगा रहा है। जिससे इन दबंगों के मंसूबे बढ़ते जा रहे हैं। दबंग अवैध कब्जा कर फर्जी मालिक बनकर जमीन की प्लॉटिंग करा रहे हैं। भोले भाले लोग उनके जाल में फंस रहे हैं। किसी भी समय यहां अराजकता फैल सकती है। पत्र में मांग की गई है कि अवैध कब्जों पर रोक लगाते हुए ग्राम समाज की जमीन का मुक्त कराया जाए।