फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो मायावती के साथ मंच साझा नहीं करेंगे मुलायम

विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव-मायावती - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मैनपुरी। कार्यकर्ताओं में मुलायम सिंह का इंतजार है, लेकिन हालात उनके न आने की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से जनसभा को लेकर जारी पत्र में भी मुलायम का जिक्र न होने से बेचैनी बढ़ गई है। वहीं, जिले के नेताओं ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


19 अप्रैल को मैनपुरी में सपा-बसपा और रालोद की संयुक्त रैली प्रस्तावित है। इस रैली को लेकर पहले से ही सियासी माहौल गर्म है। रैली में मुलायम सिंह यादव और मायावती का एक मंच पर आना प्रस्तावित था। एक अप्रैल को आयोजित जनसभा में भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताजी के आने के बात कही थी। लेकिन हालात मुलायम के न आने की ओर इशारा कर रहे हैं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से जारी पत्र में अखिलेश यादव, मायावती और अजीत सिंह के आने का ही जिक्र है। इसमें कहीं भी मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है। इससे एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर सपा के नेताओं की चुप्पी भी इस ओर इशारा कर रही है। कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में अब नेताजी आते हैं या नहीं ये तो 19 को ही पता चलेगा, लेकिन कार्यकर्ताओं को उनका बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


एक अप्रैल को मुलायम सिंह यादव नामांकन करने आए थे। कलक्ट्रेट में नामांकन के बाद उन्हें जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन इंतजार कर रही जनता से रूबरू हुए बिना वे सीधे कलक्ट्रेट से ही लखनऊ चले गए थे। इससे लोगों में मायूसी छा गई थी। अब लोगों को 19 अप्रैल का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें