फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों की हड़ताल पर मिशन निदेशक ,सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हड़ताली संविदा कर्मचारियों के साथ शासन स्तर पर हुई वार्ता के बावजूद हड़ताल जारी रहने पर मिशन निदेशक ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को हड़ताली संविदा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


समान काम समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं। गुरुवार को भी हड़ताल कर्मियों का धरना सीएमओ आफिस पर जारी रहा।

यहां कर्मचारी नेताओं ने सरकार के खिलाफ जहर उगला। इधर, मिशन निदेशक ने चिकित्साधिकारियों को हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि 25 जनवरी को हुई वार्ता में सहमति उपरांत भी कुछ जनपदों में हड़ताल जारी है। ऐसे हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जो संविदाकर्मी बहिष्कार कर रहे हैं को नो वर्क नो पे के आधार पर अनुपस्थित प्रदर्शित करते हुए मानदेय काटा जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कर्मचारी जो किसी को कार्य न करने के प्रति उकसा रहे हैं, या फिर काम से रोक रहे हैं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें