फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को निर्वस्त्र घुमाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को अगवा करने और गांव में निर्वस्त्र कर घुमाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की तो मामला आपसी विवाद का निकला। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हुई। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने एक महिला को रातभर बंधक बनाकर रखा। वहीं उसके पुत्र के सामने ही निर्वस्त्र कर घुमाया गया है।

सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। वहां पहुंचने के बाद दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी ली। महिला ने आपसी विवाद होने की बात कही। सूचना झूठी मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें