फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्ल विद्या में मील का पत्थर साबित होगी अकादमी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। नौहवारी-नरवारी कुश्ती अकादमी पर रविवार को जिला स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व जाट संघर्ष समिति के अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार ने कहा कि नौहवारी-नरवारी कुश्ती अकादमी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


जिला स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप 65 किलो वर्ग में सूरज, 71 किलो वर्ग में लक्ष्मी, 80 किलो वर्ग में उमेश, 60 किलो वर्ग में नर सिंह, 55 किलो वर्ग में हर्ष चौधरी, 51 किलो वर्ग में बॉबी चौधरी, 45 किलो वर्ग में मनीत, 48 किलो वर्ग में कान्हा ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत हासिल की। अकादमी के संचालक पिंटू पहलवान व संजीव पहलवान ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी।

रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रताप पहलवान, रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद, सुरेश उपाध्यक्ष, रविंद्र प्रधान, सत्यपाल प्रधान, रामकिशन पहलवान, राजवीर सिंह, प्रमोद पहलवान, राजू प्रधान, नारायन सिंह, शोभित चौधरी, बिट्टू जिंदल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें