फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या पर ठाकुरजी के दर्शन को उमड़े भक्त

विज्ञापन
शनिदेव
विज्ञापन
वृंदावन/राधाकुंड (मथुरा)। शनि अमावस्या पर वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। अमावस्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


सुबह राजभोग दर्शन करने और शाम शयनभोग के समय को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

नारद कुंड स्थित शनिदेव मंदिर एवं कुसुम सरोवर स्थित बालाजी हनुमान मंदिर पर प्रात: से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने अपने इष्ट के दर्शन कर मनौती मांगी। भक्तों ने अपने आराध्य सूर्य पुत्र शनिदेव एवं पवन पुत्र हनुमान की पूजा-अर्चना की। दर्शन करने वालों का देर शाम तक तांता लगा रहा। मंदिरों पर संकीर्तन एवं सत्संग हुआ।
विज्ञापन


शनि मंदिर के महंत दीनबंधुशरण महाराज ने भक्तों को शनिदेव की कथा सुनाई। 11 किलो सरसों के तेल से शनिदेव का अभिषेक किया गया। बालाजी मंदिर पर सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें