मैनपुरी। मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक कर्मचारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण डाक कर्मचारी चार दिनों से धरना दे रहे हैं। इसके बाद भी अब तक शासन और प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह ने बताया कि जब तक ग्रेच्युटी डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये नहीं की जाती तब तक धरना जारी रहेगा।
इसके अलावा उन्होंने अन्य मांगों पर भी जल्द निर्णय लेने की अपील की। धरने में मंडल सचिव ईशेंद्र सिंह चौहान, अशोक, रामसेवक, रतीराम, तेजबहादुर, आशारानी, राजाराम,बृजमोहन राठौर, रामनारायण, हेमराज, धनंजय, प्रताप सिंह, संजय सैनी, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।