फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल के बाद निमोनिया ने पसारे पैर

विज्ञापन
students ill
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में तीन महीने तक रहे वायरल के प्रकोप के बाद अब निमोनिया पैर पसारने लगा है। इसके मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पिछले एक माह में निमोनिया से पीड़ित नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। बुखार और निमोनिया से पीड़ित दो और मरीजों ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जिले में सर्दी बढ़ने के साथ ही निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन निमोनिया के 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में कुल 600 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें 87 मरीज निमोनिया से पीड़ित पाए गए।

इन मरीजों को बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन ने उपचार दिया। दन्नाहार निवासी 70 वर्षीय प्रेमवती को पिछले कुछ दिनों से बुखार की दिक्कत थी। परिजन सोमवार को उन्हें गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। निकटवर्ती गांव तिगवां निवासी अखिलेश के छह माह के पुत्र अभिषेक को पिछले पांच दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी।
विज्ञापन


परिजन एक निजी डॉक्टर के यहां उसका उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर सोमवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। ईएमओ ने बताया कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया है। परिजनों के अनुसार वृद्धा बुखार से और बच्चा निमोनिया से पीड़ित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें