फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पशु बांध रहे ग्रामीण, बच्चे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फो
विज्ञापन

टूंडला। सरकार निरंतर सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने को प्रयासरत है। वहीं प्राथमिक विद्यालय नगला धीरी में समस्याओं का अंबार लगा है। स्कूल का मुख्य गेट बरसात के दिनों से ही टूटा पड़ा है। विद्यालय परिसर में ग्रामीण पशु बांध देते हैं जो बच्चों को चुटैल कर रहे हैं।

प्राथमिक विद्यालय नगला धीरी में 51 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में नीतू धाकरे व दिनेश शर्मा बतौर शिक्षक तैनात हैं। विद्यालय की बाउंड्री वाल व मुख्य गेट टूटे पड़े हैं। विद्यालय परिसर में कुछ ग्रामीण पशु बांध देते हैं। जिससे न सिर्फ गंदगी हो रही है बल्कि ये पशु आए दिन बच्चों को चुटैल भी कर रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हैरानी की तो बात यह है कि शिक्षक भी पशु बांधने का विरोध नहीं करते। विद्यालय का मुख्य गेट बरसात के सीजन से ही टूटा पड़ा है।

ग्रामीणों से पशु बांधने को लेकर कई बार विवाद भी हुआ है, किंतु वह मानते नहीं। दबंगई से पशु बांधते है। बाउड्रीबॉल न होने से विद्यालय में आंधी से गिरे पेड की लकड़ी भी ग्रामीण उठा ले गए हैं।



विद्यालय परिसर में पशु बांधने की जानकारी नहीं है। यदि विद्यालय प्रांगण में पशु बांधे जा रहे हैं तो गलत है वह जानकारी कराते हएु कार्रवाई की जाएगी।


ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत नगला सिंघी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें