फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उन्होंने कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मानदेय बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अब तक बढ़ा हुआ मानदेय जारी नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने, नई भर्ती करने, पदोन्नति में आयु की बाध्यता खत्म करने व अन्य कार्यों में न लगाए जाने की मांग की।

तिकोनिया पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 28 जनवरी को संसद मार्च होगा। इसमें पूरे देश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान विमलेश चौहान, मंजू चौहान, सुषमा देवी, शाहीन बेगम, मीरा यादव, रिहाना बेगम, रिचा दुबे, अलका यादव, शुक्ला देवी, शालिनी चौहान, शशि चौहान, लता, ऊषा, विनीता, अरुणा बैस आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें