फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग के बाद टायर प्लांट सील कर बिजली, पानी के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोटवन-नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित टायर से ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में हुए अग्निकांड के बाद बुधवार को एसडीएम वरुण कुमार पांडेय मौके पर जांच के लिए पहुंचे। जहां उन्हें अग्निशमन उपकरण और आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले। जिसके बाद उन्होंने बिजली एवं पानी के कनेक्शन कटवाकर कंपनी को सील कर दिया।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सर्वोत्तम इंडस्ट्रीज में मंगलवार की देर शाम आग लग गई थी। जिससे वहां रखे स्क्रैप ने आग पकड़ ली। जिसे बुझाने के लिए कई अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड के चलते आसपास के इलाके में टायर की कालिख फैल गई है।

गांव नवीपुर के ग्रामीणों ने भी इसको लेकर आक्रोश जताया था और एसडीएम से शिकायत की थी। बुधवार को मामले की जांच के लिए एसडीएम वरुण कुमार पांडेय पहुंचे। यहां उन्हें अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। आग बुझाने के कोई भी इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन


एसडीएम ने प्लांट के बिजली-पानी के कनेक्शन कटवा दिए। साथ ही कंपनी को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि पूर्व में भी इसी प्लांट में घटना हुई थी। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। उस मामले में भी कंपनी प्रबंधन पर मुकदमा भी दर्ज है। अब प्लांट को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें