फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना के पिता को दिया दो लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के टापाखुर्द स्थित प्राइमरी स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा की करंट से मौत के मामले में जिला प्रशासन पीड़िता के पिता को शनिवार को जिला मुख्यालय पर दो लाख का चेक प्रदान किया।

टापाखुर्द के प्राइमरी स्कूल की छात्रा सुहाना (9) पुत्र गौरव गोस्वामी की गुरुवार को स्कूल से बाहर लघुशंका के लिए जाते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में डीएम की गाड़ी का घेराव किया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार की महिलाओं को आश्वासन दिया था कि दो लाख की सहायता राशि मंजूर करा दी है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर एसडीएम देवेंद्र सिंह, एक्सईएन विद्युत ग्रामीण दुर्गा प्रसाद ने पीड़िता के पिता गौरव गोस्वामी को दो लाख का चेक प्रदान किया।

प्राइमरी स्कूल टापाखुर्द में अध्ययनरत बालिका की करंट से हुई मौत के बाद शिक्षकों पर हुई रिपोर्ट का शिक्षक विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष शौर्यदेवमणि यादव के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अरविंद पाठक से मिला और ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष डा. शौर्यदेव मणि यादव ने कहा कि छात्रा सुहाना की आकस्मिक मृत्यु दु:खद घटना है, लेकिन इसके लिए शिक्षकों को दोषी ठहराना गलत है। कोई शिक्षक कभी नहीं चाहता कि उसके छात्रों के साथ अनहोनी हो। ऐसा होने पर शिक्षक को भी माता-पिता जितना ही दु:ख होता है।
विज्ञापन


नगर संयोजक कल्पना राजौरिया ने कहा कि विद्युत विभाग के साथ वह दोषी है, जिसने कटिया डालकर कनेक्शन लिया था। ब्लॉक अध्यक्ष सलिल यादव , धीरेंद्र यादव, विजय नारायण यादव , जिला उपाध्यक्ष कमलकांत पालीवाल, शीबा हाशिम, ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें