फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए डॉ. कलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां वक्तताओं ने डॉ. कलाम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं से अनुशरण की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन, प्रबंध निदेशक लव मोहन, उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी ने डॉक्टर कलाम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने कहा कि डॉ. कलाम की कमी को पूरा करना बहुत बड़ी चुनौती है।

वे एक सच्चे राष्ट्र रत्न थे, राष्ट्रपति तो वह बाद में बने। प्रबंध निदेशक लव मोहन ने कहा कि डॉ. कलाम देश के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डा. ओमेश जादौन, राधारमण तिवारी, शशांक दुबे, अनीश शुक्ला, शिवम् मित्तल, अक्षय दीक्षित, आर. एस. चौहान सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं, कर्मचारी एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डीजेएम एकेडमी औरंध में भी डॉ. कलाम की जयंती मनाई गई। यहां डॉ. कलाम के जीवन चरित्र पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा विधी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह, रूपेश सिंह शाक्य, प्रबंधक विष्णु कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें