फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने हनुमान तिराहा के पास सप्तऋषि नगर से 10 हजार का इनामी पकड़ा है। इनामी साथियों के साथ नौ महीने पहले आढ़ती के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


बाग काजियाना निवासी इमरान (आढ़ती) के घर में घुसकर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। 31 अक्तूबर को हुई वारदात के खुलासे के लिए जुटी कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों को जेल भेजकर खुलासा कर लिया था, लेकिन दो बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए थे।

इन दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। कोतवाली पुलिस ने 10 हजार के इनामी को सप्तऋषि नगर के हनुमान तिराहे से पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बलदेव के गांव रीढ़ा और हाल निवासी दिल्ली की सीमापुरी निवासी फारूख उर्फ जान मोहम्मद पुत्र हबीब उर्फ रहीस उर्फ बॉबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें