फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों लेकर गायब हुई कंपनी निदेशकों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करोड़ों रुपये लेकर फरार संकल्प इन्फ्रा डेवलपर्स कंपनी इंडिया लि. के मालिकानों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत निवेशकों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन


टापा पैठ निवासी गगन प्रकाश जैन ने संकल्प इन्फ्रा डेवलपर्स संकल्प हाइट्स रियल स्टेट लि. सतुगुरु निधि लि.के निदेशक उमेशचंद्र शर्मा, धीरज शर्मा, सरिता शर्मा निवासी लक्ष्मीनगर जैननगर खेड़ा के खिलाफ थाना दक्षिण में अभियोग दर्ज कराया था। दक्षिण पुलिस तथा जिला प्रशासन की ओर से आरोपियों के खिलाफ कोई अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ित निवेशकों ने कहा वो डीएम, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, एलआईयू को शिकायती पत्र दे चुके हैं। इसके बाद भी थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की है। शिकायत करने वालों में गगन प्रकाश जैन, सोबरन सिंह, रविशंकर, विपिन राठौर, आशा शर्मा, सुनील कुमार, अंजू राठौर, सुलेखा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें