फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट व पथराव, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के नगला पार में जमीन पर कब्जे से लेकर दो पक्षों में शुक्रवार सुबह लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्ष के करीब आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


नगला पार निवासी हाकिम सिंह (45) पुत्र कल्लू खां का आरोप है कि उसकी पंद्रह बीघा भूमि पर गांव के करीम खां पक्ष ने कब्जा जमा लिया है। इसे लेकर सुबह विपक्षियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों ओर से गाली-गलौज व मारपीट और पथराव हुआ। इसमें हाकिम, परवेज पत्नी हाकिम खां, नासिर (38) पुत्र कल्लू खां, भूरी देवी (35) पत्नी नासिर खां, हीरा (14) पुत्र नासिर खां घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के करीम खां के निसार खां व जावेद सहित अन्य के चोट आई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी प्रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि दो पक्षों में जमीन को लेकर मारपीट व पथराव हुआ है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। घायल हाकिम सिंह ने कहा कि जमीन पर कब्जे की शिकायत वह पहले भी कर चके हैं, लेकिन अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते यह घटना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें