फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड लोन घोटाला: अब तक 80 खातों में निकला नकली सोना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
सिढ़पुरा की केनरा बैंक गोल्ड लोन घोटाले में नकली सोना निकलने वाले खातों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक 80 खातों में नकली सोना निकल चुका है। यह आंकड़ा 122 खातों की जांच पड़ताल का है। बैंक में गोल्ड लोन के कुल 162 खाते हैं। अभी सभी खातों की जांच होने पर और भी नकली सोने के मामले आ सकते हैं।

गोल्ड लोन घोटाले की जांच पड़ताल के लिए पहले बैंक के ऑडिटरों की टीम खातेदारों के ऋण खातों में रखे गए सोने की जांच कर रही थी। लेकिन अब बैंक की जोनल स्तर की जांच टीम शुक्रवार को जांच पड़ताल के लिए पहुंच चुकी है। यह टीम घोटाला किस तरह से हुआ इन तथ्यों की छानबीन करेगी। बैंक वैल्युअर के साथ बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मियों की क्या भूमिका रही, किस तरह से इस पूरे घोटाले में धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया इन सब कारणों की जांच पड़ताल होगी। शुक्रवार तक 122 गोल्ड लोन खातों की जांच हो पाई। इनमें से 80 खातों में नकली सोने के जेवरात निकले। घोटाले की रकम का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्ड लोन घोटाले का आंकड़ा 2 करोड़ रुपये से ऊपर होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस की विवेचना भी इस मामले में जारी है। पुलिस अब तक इस मामले में नामजद हुए बैंक वैल्युअर राहुल देव एवं पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार को जेल भेज चुकी है। लीड बैंक प्रबंधक महेश प्रकाश का कहना है कि अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जांच पड़ताल की जा रही है। जोनल इन्वेस्टिगेशन टीम ने भी जांच पड़ताल का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें