फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ के ग्राम लालई निवासी सौरभ के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने चिंता ही जाहिर की है। एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर हत्या के मामले में नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की है।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लालई निवासी सौरभ कठेरिया पुत्र रामपाल कठेरिया की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए बाइक के पास शव को पड़ा छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक के पिता रामपाल ने थाना खैरगढ़ लालई गांव के निवासी चंद्रपाल उर्फ करुआ, बनीपुरा निवासी विनीत कुमार और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पिता का आरोप है कि बेटे को जबरन बुलाकर ले गए थे। उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को डालकर भाग गए थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि हत्यारोपी को थाना पुलिस गिरफ्तार करने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।