फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव मेदेपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने गांव में रहने वाले गरीब लोगों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी को दोबारा जागीर ब्लॉक में नहीं भेजे जाने की बात कही।
विज्ञापन


प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी देवद्युति पांडेय 12 वर्षों से तैनात हैं। डीडीओ ने जागीर ब्लॉक से कुरावली ब्लॉक में उनका तबादला कर दिया गया, लेकिन इसके बाद एक महीने बाद ही वह दोबारा ब्लॉक जागीर में आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की बदहाल स्थिति ग्राम पंचायत अधिकारी के कारण ही है। गांव में जो लोग खास हैं उन्हें सभी सुविधाओं का लाभ दिया गया है, लेकिन जो लोग गरीब हैं उन्हें किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया जाता है।

गरीब लोग आज भी सरकारी योजनाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने डीएम से सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने और ग्राम पंचायत अधिकारी को दोबारा ब्लॉक में नहीं भेजे जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में रमेश चंद्र, अनिल कुमार, मंजू, जगवीर सिंह, सुमन लता, प्रेमनरायण, सतीश कुमार, शेर सिंह, सियाराम, मानसिंह, दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें