फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना का नहीं मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील घिरोर क्षेत्र के गांव नगला पचैना के ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में गांव में विद्युतीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है नगला पचैना के लोग आज भी बिजली की रोशनी के लिए तरस रहे हैं। गांव की आबादी लगभग 300 है। युवा और छात्र लालटेन तथा लैंप की रोशनी से काम चला रहे हैं। युवकों की शादी में मिले उपकरण शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीण कई बार गांव में बिजली की व्यवस्था कराने की मंाग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों को सौभाग्य योजना का भी लाभ नहीं मिला है। डीएम ने अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अरविंद कुमार, हाकिम सिंह, महावीर सिंह, मुरारीलाल जाटव, सत्यपाल, अशोक कुमार, विमलेश, राकेश, नबाब सिंह, बाबूराम जाटव, तारावती, फूलश्री, जितेंद्र, नीरेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें