फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर किए जाने पर टीजी-2 के कर्मचारियों में उबाल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत सेवा आयोग के टीजी-2 कर्मचारियों को बाहर किए जाने से उबाल आ गया। टीजी-2 कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को मांगपत्र सौंपते हुए इस निर्णय को अन्यायपूर्ण बताया। एक स्वर से सभी को नियमित करने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


तीन साल से टीजी-2 कर्मचारी बिजलीघरों में परिचालन कर रहे थे। हटाए गए इन 710 कर्मचारियों में 21 कर्मचारी मथुरा में तैनात थे। विद्युत सेवा आयोग ने टीजी-2 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया तो उबाल आ गया। शनिवार को एकत्रित होकर टीजी-2 कर्मचारी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निवास राधावैली पर पहुंचे।

यहां पर ऊर्जा मंत्री को मांगपत्र सौंपकर इस निर्णय को अन्यायपूर्ण बताया। कर्मचारियों ने कहा कि तीन साल से लग्न और मेहनत से बिजली विभाग में नियमित कर्मचारी के रूप में बिजलीघरों का परिचालन कर रहे हैं। यकायक कार्रवाई से भुखमरी केे कगार पर परिवार पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। मांगपत्र सौंपने वालों में देशदीपक, सुभाष चौधरी, राजकुमार शर्मा, योगेंद्र सिंह, विष्णु कर्दम, रामवीर सिंह, कृष्णवीर सिंह, धनंज्य कुमार, बबलू, हरिदत्त सारस्वत, राकेश बंसल अनेक सिंह चाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें