फिरोजाबाद। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ अनुपस्थित मिला। लापरवाह कर्मचारियों का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए हैं।
टूंडला स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 11 बजे कनिष्ठ सहायक योगेश पंडीर अनुपस्थित पाए गए। फार्मासिस्ट महाराज सिंह, डा. अर्जुन सिंह, काउंसलर वंदना पाराशर अनुपस्थित रहीं। आरबीएसके टीम का मूवमेंट रजिस्टर अपूर्ण मिला। लापरवाही पर वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सीएमओ सुबह 11.55 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसायनी पर पहुंचे।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. दीपेंद्र यादव अनुपस्थित मिले। डा. नेहा शर्मा अनुपस्थित रहीं। डा. सतीश शर्मा का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए गए। बीसीपीएम सर्वे देवी की सीएल थी लेकिन वह रजिस्टर में स्वीकृत नहीं थी। आरबीएसके की टीमों में डा. रामभाई एवं डा. विवेक जैन का मूवमेंट रजिस्टर भरा हुआ था। टीमों का माह मई का मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं। जच्चा-बच्चा कार्ड पूर्ण नहीं पाए जाने पर एएनएम ऊषादेवी का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।