फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल व सीवर लाइन कराने को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लेबर कालोनी फाटक संख्या 63 पर उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के नीचे पड़ी पेयजल व सीवर लाइन नगर निगम द्वारा शिफ्ट न किए जाने से कार्य में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। इस संबंध में सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार ने नगर निगम प्रशासन को फिर पत्र भेजकर जल्द से जल्द पेयजल व सीवर लाइन शिफ्ट कराये जाने को कहा है।
विज्ञापन


उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा फाटक संख्या 63 में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले सेतु निगम ने नगर निगम प्रशासन से सर्वे कर पेयजल व सीवर लाइन शिफ्ट कराने के लिए प्रस्ताव मांगा था। निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव के सापेक्ष सेतु निगम ने 95 लाख की धनराशि नगर निगम को दे दी है। सेतु निगम द्वारा कई बार पत्र भेजने के बाद भी नगर निगम ने लाइन शिफ्ट करने का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें