फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: अवागढ़ के अंनदपुर में तीन घरों से लाखो की चोरी

विज्ञापन
chori
विज्ञापन
अवागढ़। थाना क्षेत्र के गांव अनंदपुर में एक ही रात में चोर तीन घरों से करीब 15 लाख रुपये की नगदी, जेवरात सहित चोरी करके ले गए। इसकी शिकायत पीड़ित लोगों ने थाना अवागढ़ पुलिस को दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए चोरो की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जैथरा में एक ही रात में हुई तीन घरों से चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई थी। उससे पहले ही अवागढ़ क्षेत्र के गांव अनंदपुर में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों से लाखों की चोरी करके पुलिस चुनौती दे डाली है।

अनंदपुर निवासी योगेश पुत्र खूबलाल रात को अपने परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। उसी समय चोर नीचे कमरे में रखी डेढ़ लाख रुपये की नगदी एवं लाखों के जेवरात आदि सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने इसी गांव के राजवीर पुत्र नेत्रपाल के घर को निशाना बनाया और चोर लाखों के जेवरात एवं करीब डेढ़ लाख की ही नगदी साफ करके ले गए। इसके बाद चोर रहीशपाल पुत्र अनोखेलाल चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।

पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से दो लाख रुपये की नगदी और ढाई लाख से अधिक के जेवरात चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब योगेश की पत्नी तड़के छत से नीचे उतर कर आई तो उसने घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा देखने के साथ सामान गायब देखा।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी अवागढ़ ने बताया कि जांच कर चोरो का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें