फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
डीआईजी ने इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

अमांपुर में हुई डाका की दुस्साहसिक वारदात के मामले को लेकर डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने अमांपुर के इंस्पेक्टर पहलवान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने इस वारदात के अनावरण के लिए सहावर के सीओ को जिम्मेदारी सौंपते हुए इंटेलिजेंस विंग सहित कुल तीन टीमें लगाईं हैं जो मामले का खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी और माल बरामद करेंगी।
विज्ञापन

डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने घायल रचना से भी बातचीत की। बदमाशों की हुलिया आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घर की छत और आस पास के क्षेत्र का भ्रमण किया। बदमाशों ने किन परिस्थितियों में घर में प्रवेश किया, कहां होकर आए इन सब के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने सभी टीमों को इस मामले के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी और शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर सर्विलांस टीम ने रात्रि के समय क्षेत्र में चलने वाले मोबाइल की लोकेशन देखी। डीआईजी ने घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक से विचार विमर्श किया। डीआईजी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि गृह स्वामी की पुत्री रचना की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें