फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहट में शौचालय नहीं, खुले में शौच को जा रहे लोग

विज्ञापन
शौचालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगांव। पात्रता और आवेदन के बाद भी ग्रामीणों को शौचालयों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव के लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। दिन में महिलाओं को शौच करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खुले में शौच करने से बीमारियां फैलने का खतरा है। आवेदकों को किसी कार्यालय से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा जसरथपुर के गांव बरहट का हाल बेहाल है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन गांव में दम तोड़ रही है। ग्राम सभा की 5000 की आबादी में अधिकतर परिवार दलित, अति दलित एवं अति पिछड़ा वर्ग के शामिल हैं। गांव में पात्रता और आवेदन के बाद भी आज तक एक भी स्वच्छ शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है।

जसरथपुर ग्रामसभा के चार मजरों में जसरथपुर की आबादी 1200, कल्यानपुर की 1400, बरहट की 1800 तथा नगला ताल की 600 की आबादी है। गांव में पात्रता के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने शौचालय पाने के लिए आवेदन किया है, लेकिन उनके आवेदनों पर कार्रवाई तो दूर सुनवाई तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें