फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर किया बुजुर्गों का सम्मान, निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। महर्षि गौतम की जयंती पर विभिन्न संगठनों ने महर्षि गौतम को याद किया। महर्षि द्वारा बताई गई न्याय प्रिय बातों को आज के समय में अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया गया और शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


रविवार सुबह महर्षि गौतम मंदिर व धर्मशाला जयसिंहपुरा में अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महर्षि गौतम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन एसके शर्मा ने किया। इस दौरान समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। जगदीश गौतम ने कहा कि महर्षि गौतम न्याय शास्त्र के रचयिता थे। आज भी सामाजिक न्याय करने में महर्षि गौतम द्वारा बताई गई बातें व संदेश अनुकरणीय है। इस दौरान सुरेंद्र नाथ तिवारी, रामदेव गौतम, लक्ष्मीनारायण गौतम, हरीश्याम गौतम ने विचार व्यक्त किए।

इसके साथ ही रविवार सायं को महर्षि गौतम महोत्सव समिति के अनुपम गौतम, नेत्रपाल गौतम के नेतृत्व में बजरंग धर्मकांटा से महर्षि गौतम की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महर्षि गौतम, भगवान भोलेनाथ, राधाकृष्ण, गणेश जी की सवारी, सीताराम, मां दुर्गा तथा भगवान परशुराम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा का देर सायं ब्रज वाटिका कंकाली पर समापन हुआ। रात्रि को वाटिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मोरमुकट गौतम, विनीत गौतम, सरल गौतम, पन्नालाल गौतम, मुनेश गौतम प्रधान, बार के पूर्व अध्यक्ष ब्रजगोपाल शर्मा, महेंद्र दत्त आचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें