फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकीट में प्रबंधक के बेटे ने प्रधानाचार्य पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकीट के डीएवी इंटर कालेज प्रबंधक के बेटे और अंशकालिक शिक्षक ने प्रधानाचार्य के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की तहरीर प्रधानाचार्य ने सकीट थाने में दी है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


कस्बा सकीट स्थित डीएवी इंटर कालेज का रविवार को स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सुबह हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद यकायक कॉलेज प्रबंधक के बेटे गौरव यादव और अंशकालिक शिक्षक ने प्रधानाचार्य अनोखे सिंह के साथ गालीगलौज कर दी। प्रधानाचार्य ने विरोध किया तो गौरव ने अपने साथियों के साथ प्रधानचार्य के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी प्रधानाचार्य ने फोन से पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रधानाचार्य ने थाना सकीट में तहरीर दी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अंशकालिक शिक्षक और विद्यालय की छात्राओं के बीच कहासुनी हो रही थी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर मामले का शांत कराया था। इसके बाद उनके साथ गालीगलौज की गई।
विज्ञापन


मामले की तहरीर थाना पुलिस को मिल गई है। इस पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
केडी सिंह सीओ सकीट एटा

सुबह विद्यालय में हवन शुरू कराने के बाद मैं एक समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद झगड़ा हुआ था। मामले की जानकारी कर रहा हूं। जल्द ही मामले को निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

अजब सिंह, प्रबंधक, डीएवी इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें