मथुरा। जेल से फरार तीन बंदियों की आईजी जेल को गुरुवार को सौंपी जाने वाली जांच रिपोर्ट डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी अब शुक्रवार को साैंपेंगे। फरार वाले दिन रात्रि ड्यूटी अफसर के बयान के कारण एक दिन यह रिपोर्ट देने में देरी हो गई है।
बुधवार की सायं डीआईजी ने आगरा बुलाकर नाइट अफसर के बयान ले लिए हैं। सूत्रों की मानें तो डीआईजी की सौंपी जाने वाली जांच रिपोर्ट में चार जेल अफसरों पर गाज गिर सकती है। सूत्रों की मानें तो डीआईजी ने इन चारों अफसरों की भी लापरवाही मानी है। डीआईजी की रिपोर्ट सौंपे जाने से पहले जेल प्रशासन में फिलहाल खलबली मची हुई है।
इस बात को लेकर भी जेल अफसरों के मध्य कानाफूसी भी होने लगी है। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने बताया कि नाइट अफसर नीरज के बयान रह गए थे। बयान के बाद अब शुक्रवार को वह आईजी जेल को रिपोर्ट सौपेंगे।