फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव गर्जना स्वयंसेवक समागम के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ता - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में 18 फरवरी को वृंदावन छटीकरा मार्ग क्षेत्र में केशव गर्जना स्वयंसेवक समागम का आयोजन किया जाएगा। रविवार को मथुरा, वृंदावन, राया, मांट, बल्देव, फरह, चौमुहा, गोवर्धन, गोवर्धन, नंदगांव आदि स्थानों के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने समागम के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम भी किया। साथ ही स्वयंसेवकों ने घोष पर योगाभ्यास भी किया।
विज्ञापन


आरएसएस के प्रांत प्रचारक हरीश ने कहा कि 18 फरवरी को वृंदावन में होने वाले केशव गर्जना स्वयंसेवक समागम में करीब आठ हजार स्वयंसेवक भाग लेंगे। इसमें स्वयंसेवकों को संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश संबोधित करेंगे। केशवधाम वृंदावन के निदेशक ललित ने बताया कि समागम स्वयंसेवकों को संघ की नीतियों और सिद्धांतों के बारे में बताने के साथ उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कुमार पोहिया, श्याम सिंह अहेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, ठा. ओमप्रकाश सिंह, पार्षद वैभव अग्रवाल, मेघश्याम गौतम, दास बिहारी अग्रवाल, छैल बिहारी, डा. संजय, डा. कमल कौशिक, कैलाश, महावीर, ब्रजेंद्र शर्मा, अरुण, धर्मेंद्र, राजकुमार, लालचंद्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें