फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब असहायों और वृद्घों के घर पहुंचेगा राशन

विज्ञापन
ration
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राशन दुकानदारों को अब वृद्ध एवं दिव्यांग व असहाय लोगों को राशन सामग्री देने के लिए उनके घरों तक खुद ही राशन सामग्री के साथ जाना होगा। शासन की ओर से इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं। इनका चिह्नांकन करके इनकी सूची पांच जनवरी तक हर हाल में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के आयुक्त खाद्य व रसद आलोक कुमार ने प्रदेश के सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को जारी आदेश में कहा है कि प्रदेश में असहाय अशक्त, वृद्ध व दिव्यांग सहित ऐसे परिवार जिनके यहां राशन सामग्री लेने के लिए राशन की दुकान तक जाने का कोई व्यक्ति नहीं है।

शासन ने इनकी परेशानी को ध्यान में रखते हुए सूची राशन विक्रेताओं द्वारा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें राशन हर माह मुहैया हो सके। इन असहायों की सूची बनाने के बाद ही माह में एक दिन तय करके उनके घरों पर निर्धारित मात्रा के अनुरूप राशन सामग्री को दुकानदार उनके घरों तक ही पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


शासन का आदेश आने के बाद राशन डीलर खुद ही परेशान हैं। राशन सामग्री के वितरण का दिन खुद जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा तय किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्रा ने कहा कि शासन ने असहाय और निशक्तजनों के लिए यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें