फिरोजाबाद। एमडी आफिस से बिजली चोरी होने की सूचना आने पर लेबर कालोनी के एसडीओ पुलिस फोर्स के साथ संबंधित क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंचे। चेकिंग के दौरान चार घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी का मामला पकड़ा।
विज्ञापन
लेबर कालोनी के ब्लाक नंबर 27 में बिजली चोरी होने की सूचना एमडी आफिस तक पहुंच गई। एमडी आफिस से आए फोन के बाद एसडीओ आरके पुष्कर पुलिस फोर्स लेकर ब्लाक नंबर 27 में पहुंचे। ब्लाक के कई मकानोें की चेकिंग की गई तो चार घरों में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी सामने आई।
एसडीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान गुलशन, जाहिद, अली शेर व मंगला के घर में अवैध रूप से कटिया डाल कर बिजली चोरी की जा रही थी। इस मामले में थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज कराई गई है।