फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने नहीं दी स्ट्रीट लाइट प्वाइंट की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में परिवर्तित किया जाना है, परंतु नगर निगम प्रशासन ने अभीतक विद्युत विभाग को स्ट्रीट लाइटों के बिंदुओं की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


योगी सरकार द्वारा नगर निकायों में विद्युत का बोझ कम करने के लिए स्ट्रीट लाइट को एलईडी में परिवर्तित कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने शहर में आठ हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। हर माह नगर निगम को लाखों रुपये बिजली बिल चुकाना पड़ रहा है।

नगर निगम प्रशासन ने स्ट्रीट लाइट को एलईडी में परिवर्तित कराने के लिए एनर्जी एफेसिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) से अनुबंध किया है। इधर विद्युत विभाग को शहर के प्रकाश बिंदुओं पर लोड के मुताबिक मीटर भी लगवाने हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सक्सेना ने कई बार नगर निगम को पत्र भेजकर प्रकाश बिंदुओें की सूची मंगाई, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने अभी तक सूची उपलब्ध नहीं कराई है। अधीक्षण अभियंता ने डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की है। डीएम ने नगर निगम प्रशासन को जल्द शहर में स्थापित प्रकाश बिंदुओें की सूची विद्युत विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें