फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन रोड से सुभाष तिराहे तक चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर ने गुरुवार को स्टेशन रोड से सुभाष तिराहे तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुपरवाइजर, कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी कि सफाई के बाद कूड़ा नाले-नालियों में न डालें और न कूड़े को जलाएं।
विज्ञापन


महापौर सुबह सात बजे अपने आवास छोटी छपैटी से स्टेशन रोड पर पहुंचीं, यहां जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आए, नालियां चोक मिलीं। उसे अपने सामने ही साफ कराया। गांधीपार्क चौराहे पर मैनहॉल खुला मिला, जिस पर जाली लगवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में अपर आयुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक दलवीर सिंह, संदीप भार्गव, स्वच्छता निरीक्षक महेश कुमार, नत्थीलाल कुशवाह, सुपरवाइजर रिजवान बेग, जलकल विभाग के अवर अभियंता पीकेसिंह, निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रवीन कुमार, राजेश कुमार मौजूद रहे। महापौर शुक्रवार को करबला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाएंगी। स्वच्छता निरीक्षक नत्थीलाल कुशवाहा एवं सफाई नायक राकेश समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें