फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस वसूली में मस्त, होमगार्ड संभाल रहे यातायात

विज्ञापन
वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। ट्रैफिक पुलिस की पशुओं के वाहनों से अवैध वसूली का खेल खुलकर सामने आने लगा है। यातायात पुलिस की करतूतों को देखते हुए संघ के लोग भी शिकायत करने पर उतारू हो गए हैं। ट्रैफिक पुलिस वसूली में मस्त हैं, वहीं यातायात व्यवस्था होमगार्ड संभाल रहे हैं।
विज्ञापन



शहर में यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस ने होमगार्डों के हवाले कर दी है। जबकि खुद एक जगह पर हुजूम लगाकर वसूली का खेल कर रहे हैं। अलीगंज तिराहा निवासी किसान नेता अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष समग्र विकास परिषद ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि अलीगंज तिराहे पर आधा दर्जन से अधिक ट्रैफिक पुलिस वर्दी और सादा वर्दी में खड़े रहते है। जो वहां से गुजरने वाले पशुओ वाले वाहनों से खुलेआम वसूली करते है।

आरोप लगाते हुए उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा है कि ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था पर नजर रखकर वाहनो से वसूली के लिए पैनी नजर रख रही है। अखिल संघर्षी ने अपने लोगों के साथ बैठक आयोजित करते हुए जाम और ट्रैफिक पुलिस की वसूली वाली समस्या के खिलाफ आंदोलन करने की भी रणनीति बनाई है। सुरेन्द्र शास्त्री, थान सिंह, अरविंद, रामप्रकाश, गजेन्द्र सिंह, नन्नूसिंह, चन्द्रपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विधायक भी हटवा चुके हैं जाम

 शहर में यातायात पुलिस की लापरवाही के चलते पिछले दिनों लगे लंबे जाम को देखकर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कार से उतरकर जाम को हटवाया था। इतना ही नहीं उन्होंने यातायात पुलिस के नदारद होने की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी थी। इसके बाद भी शहर में यातायात व्यवस्था चौक चौबंद होती नजर नहीं आ रही है।

इस दिन अलीगंज तिराहे पर होती है वसूली

सप्ताह में ट्रैफिक पुलिस के लिए तीन दिन कमाई के सबसे अच्छे है। जिसमें गुरुवार, शनिवार और रविवार शामिल है। इन तीन दिन में शहर में सैकड़ों की संख्या में पशुओं को ले जाने वाले वाहन गुजरते है। जिन्हें रोक कर ट्रैफिक पुलिस कर्मी धन उगाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें