फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब वसूली पर संग्रह अमीन की सेवा समाप्त, बीस को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर द्वारा मंगलवार को कम राजस्व वसूली पर एक संग्रह अमीन की सेवा समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। वहीं 20 संग्रह अमीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा राजस्व वसूली पर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा है। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद तहसीलों में तैनात संग्रह अमीन राजस्व वसूली पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार कड़ी चेतावनी देने के बाद भी राजस्व वसूली में सुधार न होने पर प्रशासन का डंडा शुरू हो गया।

एसडीएम सदर संगम यादव ने राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई संग्रह अमीनों की राजस्व वसूली की स्थिति बेहद खराब मिली। सबसे कम राजस्व वसूली पर संग्रह अमीन श्याम बाबू की सेवा निरस्त करने के आदेश दिए गए। वहीं 20 संग्रह अमीन ऐसे थे, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन


एसडीएम सदर संगम लाल ने बताया कि राजस्व वसूली में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कम वसूली वाले संग्रह अमीनों को फिलहाल कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यदि वसूली में सुधार नहीं हुआ तो इनकी भी सेवाएं समाप्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें