फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने से आहत युवती फांसी के फंदे पर झूली

विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में युवती ने घर के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे शादी टूटने पर घर में हुए विवाद की बात सामने आ रही है। युवती क ी मौत के बाद उसके परिजन घर छोड़ कर फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन


कल्पना पुत्री उदयभान सिंह (18) निवासी कंदरपुर थाना मटसेना ने गुरूवार सुबह पिता से कहासुनी के बाद घर के बाहर नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी का फंदा बना कर जान दे दी। युवती को पेड़ पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन शव को पेड़ से नीचे उतारने के बाद मौके से फरार हो गए। पड़ोस में रहने वाले युवती के मौसेरे भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना की पृष्ठभूमि में युवती की शादी टूटने की वजह सामने आ रही है। एसओ मटसेना ने शादी संबंध के चलते परिवार में विवाद होने की बात कही है।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों की माने तो युवती की मां बचपन में ही गुजर गई थी। कुछ दिन पूर्व ही वह अपने मामा के यहां मुरैना से गांव आई थी। युवती की शादी राजस्थान प्रांत के बाडी से तय हुई थी और चार दिसंबर को शादी होने वाली थी। लेकिन लेनदेन को लेकर हुए विवाद के कारण शादी टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें