फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना साथियों संग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान में जुटी थाना दक्षिण पुलिस को बुधवार शाम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल, नगदी और मोटर साईकिल लूटने वाले गिरोह के सदस्यों को उनके सरगना सहित धर दबोचा। पकडे़ गए शातिरों से कई मोबाइल, असलाह और लूट में प्रयुक्त दो मोटर साईकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि थाना दक्षिण में तैनात एसआई विजेंद्र सिंह मय फोर्स पत्थर वाली गली में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग में जुटे थे। इसी दौरान पत्थर वाली गली की ओर से आ रहे दो मोटर साईकिल सवार चार लोग पुलिस देख भागने का प्रयास करने लगे। तलाशी के दौरान पकडे़ गए लोगों से एक तमंचा, कारतूस और 12 मोबाइल बरामद हुए।

एक अभियुक्त की पहचान कुख्यात लुटेरे अमन शाक्य के रूप में हुई है। अमन शाक्य पर जिले के कई थानों में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। जबकि उसके साथ पकडे़ गए अभियुक्तों ने अपने नाम विकास पुत्र पूरन यादव निवासी मुरली नगर, भूरा उर्फ सनी पुत्र नानक सिंह रजौरा नसीरपुर, प्रेमकुमार पुत्र राजकुमार मुरलीनगर फिरोजाबाद बताए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया शातिर किस्म का अमन शाक्य लूटपाट के दौरान एक ही नंबर की दो मोटर साईकिलें प्रयोग करता था। बरामद हुई दो मोटर साईकिलों पर एक ही नंबर अंकित था।

शातिर अमन शाक्य को गत पखवाडे़ पुलिस ने थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर से धर दबोचा था। लेकिन पुलिस कर्मियों ने सांठगांठ कर छोड़ दिया था। मामला संज्ञान में आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों में तैनात पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें