फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ब्रेकडाउन से घंटों बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में शुक्रवार को कोहरे की पहली दस्तक से बिजली गुल हो गई। कोहरे के चलते विद्युत लाइनों में ब्रेकडाउन होने से शहर और देहात क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


नवंबर के दूसरे सप्ताह में कोहरे की दस्तक हो चुकी है। कोहरे में विद्युत लाइनों में ब्रेकडाउन की समस्या शुरू हो गई। शुक्रवार को सुबह सवा सात बजे सुहागनगर बिजलीघर की 33 केवी लाइन पर ब्रेकडाउन होने से सुहाग नगर, गांधीपार्क और एसएन बिजलीघर की सप्लाई बाधित हो गई।

घना कोहरा होने के बावजूद विद्युत टीमें काफी देर तक फाल्ट खोजती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोहरा छटने के बाद दृश्यता बढ़ने पर एक स्थान पर केबल कटी मिली। आसफाबाद 220 केवी से आधा घंटे का शटडाउन लिया गया। इसके बाद केबल जोड़ कर करीब साढ़े नौ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


इधर ग्रामीण क्षेत्र में रैपुरा, मटसैना, करकौली फीडर पर ब्रेकडाउन हो गया। 33 केवी का तार टूटने से देहात क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। घना कोहरे और सर्दी होने के बावजूद विद्युत विभाग टीमें खेतों में टूटे पड़े तार को जोड़ने में जुटीं रहीं। लाइन जुड़ने के बाद करीब 10.30 बजे ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति सुचारू हो सकी।

घना कोहरा पड़ने के कारण शुक्रवार को शहर के कई मोहल्लों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। बिजली सप्लाई बंद होने से सैलई, सतीआश्रम, हनुमान गंज, रसूलपुर, नगला बरी पेयजल टंकियों से जुड़े मोहल्लों में हर रोज की अपेक्षा कम आपूर्ति हुई। पेयजल समस्या पर कंट्रोल तक शिकायत पहुंची तो कई स्थानों पर टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें