फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चार स्थानों पर होगा रावण के पुतले का दहन

विज्ञापन
ravan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। विजय दशमी के दिन शहर में चार स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए श्रीरामलीला आयोजन कमेटियों के साथ पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन


श्रीराम लीला आयोजन की दृष्टि से शहर का सबसे प्रमुख स्थल महाविद्या मैदान है। यहां शनिवार को विजय दशमी को श्रीराम और रावण के बीच युद्ध लीला का आयोजन होगा।

परंपरागत इस युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए 70 फीट का पुतला तैयार किया गया है। पिछले एक माह से इसका निर्माण किया जा रहा है। पुतले के दहन के साथ आतिशबाजी भी होगी। प्रशासनिक दृष्टि से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सदर स्थित रामलीला मैदान में भी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसी तरह कृष्णा नगर स्थित मैदान में भी पुतला दहन होगा। औरंगाबाद के श्रीरामलीला आयोजन के दौरान गोकुल बैराज मोड़ पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें