सहावर। क्षेत्र में गुरुवार को सहावर से गांव लौटते समय बाइक सवार शिक्षामित्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गईं। घटना में हुई शिक्षामित्र की दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम जौहरी निवासी प्रेमचंद्र(36) पुत्र सोनपाल गुरुवार की देर सांय सहावर किसी काम से आए हुए थे। जब सहावर से वह अपने गांव वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही प्रेमचंद गिर पड़े और उनकी मौत हो गईं। लोगों ने जब उसे सड़क किनारे देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की सूचना उसके परिवारीजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को ले जाया गया। इस घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
कार भिड़ंत में दो भाई घायल
एटा। सहावर रोड पर दो कारों में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो भाई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कासगंज के गंजडुंडवारा गिलौली निवासी अतुल पुत्र रावेंद्र अपने भाई मिलन के साथ कार में सवार होकर एटा से घर लौट रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जिरस्मी के निकट सामने से आ रही दूसरी कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में अतुल और मिलन घायल हो गए। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कसूलिया निवासी अतुुल पुत्र तालेवर गांव में ही बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। अतुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।