मैनपुरी। थाना कुर्रा के गांव कुर्रा निवासी पूजा उर्फ संगम ने एसपी से शिकायत की है। इसमें कहा है उसने कौशल सैनी के साथ आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया है। उसके मौसा सर्वेश निवासी सौज ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उसके द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई रिट पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीजेएम ने विवेचक को आदेश दिया कि पूजा को कस्टडी में न लिया जाए। उसका वयान दर्ज कराकर मेडिकल कराया जाए। 11 सितंबर को थाना कुर्रा के दरोगा सुधीर कुमार ने दीवानी से हिरासत में लेकर जबरन जीप में बिठाकर उसके साथ अभद्रता की।
उसके पति को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर लोगों को आते देख दरोगा वहां से चला गया। पूजा ने इस संबंध में सीजेएम कोर्ट में शिकायत की है। घर में घुसकर अभद्रता करने की शिकायत।