फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी

विज्ञापन
व‌िध‌िक सेवा प्रा‌ध‌िकिरण का श‌िव‌िर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है। बेटियों का सम्मान तथा स्वाभिमान सुरक्षित रखने के लिए तमाम योजनाएं हैं। वहीं उन्हें प्रताड़ित करने वालों को कड़ी सजा मिलती है। यह बातें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहीं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विकास खंड सुल्तानगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरई में मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें सचिव ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़कर उनके उत्थान के लिए काम करें। कहा कि समाज में बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


अंध विश्वास से हटकर उनको बचाने और पढ़ाने की पहल की जानी चाहिए। किशोरी अथवा बालिका के साथ अपराध होने पर पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई होती है। प्राधिकरण में समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क विधिक सहायता भी दी जाती है। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


सीख दी कि नशे की लत से पूरा परिवार प्रभावित होता है। समाज में नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए। मौके पर अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष रामसेवक राजपूत, अधिवक्ता सुनील यादव, डीपी सिंह गंगवार, ऋषिपाल यादव, गाजम सिंह यादव, आराधना शर्मा, रवींद्र सिंह, एनके द्विवेदी, अतिवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें