फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार आठ घायल

विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
एटा। हाईवे पर चौथे मील के पास रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार को गंभीर हालत में आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के चौथे मील के समीप एटा से अलीगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अना पुत्री सुजा और उसकी बहन अनारविया, जायवा, शिखा निवासी किदवई नगर और लाइवा पुत्र मुजाहिद और उसका भाई आदिल एवं राजदा, सहजान पुत्र कल्लू खां निवासी नगला पोता कोतवाली नगर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अना, लाइवा, आदिल और राजदा को आगरा और अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें