फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया इंटर कालेज के मामले ने तूल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विक्टोरिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह के निलंबन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रधानाचार्य परिषद ने इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया है। वहीं बहुजन शिक्षक संघ और माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) निलंबन के समर्थन में हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह के निलंबन के विरोध में प्रधानाचार्य परिषद की बैठक शुक्रवार को नेशनल मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। इसमें आरपार की लड़ाई का एलान किया गया। डा. रामलखन यादव ने संघर्ष समिति बनाने, मुकेश शर्मा और डा. अनिल वशिष्ठ ने शिक्षा अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान का प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी से भी मुलाकात का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष डा. बीपी सारस्वत ने संचालन सर्वानंद सहाय कुलश्रेष्ठ ने किया।

वहीं बहुजन शिक्षक संघ और माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की संयुक्त बैठक में मोहन सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाए जाने और प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रबंधक की ओर से की गई कार्रवाई का समर्थन किया गया। सुरेंद्र सिंह पर अयोग्य होने का आरोप लगाते हुए उनका समर्थन करने पर प्रधानाचार्य परिषद के कदम की निंदा की गई। बैठक विक्टोरिया इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा. एसपी शर्मा, सतीश चौधरी, मोहन सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, केशव प्रसाद, रवि प्रकाश, पंकज कश्यप आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें