फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के डर से स्कूलों में प्रार्थना सभा पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देश में तेजी से सामने आ रहे स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को अलर्ट जारी किया है। इसमें कुछ दिनों के लिए सुबह की प्रार्थना सभा को न कराने के साथ ही शिक्षकों को बच्चों में दिखने वाले लक्षणों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन



सरकार से फरमान जारी होने के बाद प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुपालन को कहा है। इसमें सभी विद्यालयों की सुबह होने वाली प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ अधिक संख्या में बच्चों को एक ही स्थान पर एकत्रित होने से रोकने को कहा गया है।


विद्यालय की कक्षाएं शुरू होने से पहले अध्यापक बच्चों का परीक्षण करें। किसी बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर उसकी तत्काल छुट्टी करके घर भेज दिया जाए। अभिभावकाें की काउंसलिंग करके समझाया जाए कि बच्चे की तबीयत ठीक होने तक उसकी घर पर ही देखभाल करें।
विज्ञापन



ये है स्वाइन फ्लू के लक्षण
मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम में तैनात चिकित्सक डा. मेघश्याम गौतम ने बताया स्वाइन फ्लू के रोगी में संक्रमण तेजी के साथ फैलता है। ऐेसे मरीजों को तेज ठंड के साथ बुखार आना। सिर में तेज दर्द, गले में दर्द की शिकायत। लगातार खांसी, जुकाम होने, बुखार होने पर तेजी के साथ संक्रमित होना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें