फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल धतूरा अर्पित कर शिव को मनाया

विज्ञापन
पूजा करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज रही। भक्तों ने भोले नाथ को बेल पत्र व फूल और धतूरे का फल अर्पित किया। शाम को शिव मंदिरों में फूल व बर्फ के बंगले सजाए गए। शिवालयों पर दर्शन करने के लिए भक्तों की कतार सुबह से रात तक लगी रही।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिवलिंग और शिव प्रतिमाओं का दुग्धाभिषेक किया। शिव चालीसा का पाठ किया, आरती उतारी। इसके बाद पूरे दिन व्रत रहे। जो लोग व्रत नहीं रहे उनमें से अधिकांश ने सुबह शिवजी को स्नान कराने के बाद नाश्ता किया।

शहर के विश्राम घाट स्थित पिपलेश्वर महादेव, आगरा रोड स्थित रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गोकरन नाथ महादेव मंदिर, महाविद्या कालोनी स्थित गर्तेश्वर महादेव मंदिर, महावन स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर में फूल बंगला सजाए गए।
विज्ञापन


चिंताहरण महादेव मंदिर में धतूरे का विशेष भोग लगाया गया। भगवान भोलेनाथ को गर्मी व उमस से ठंडक देने को बर्फ के बंगले सजाए गए। शिव मंदिरों में शाम होने के बाद भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बाहर मेले जैसा नजारा नजर आया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें