फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचारक बदल विस्तार की कवायद में है संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब जिले में विस्तार की कवायद में जुट गया है। इसके लिए जिले में नए प्रचारकों को भेजा गया है। अब तक काम कर रहे प्रचारकों का दायित्व बढ़ाते हुए नए जिले दिए गए हैं। इसके पीछे संघ का मकसद जिले में अपनी मजबूत पैंठ बनाना है।
विज्ञापन



ब्रज प्रांत में जिला एटा संघ के लिए सबसे अहम माना जाता है। जिले मेें संघ को लेकर जागरूकता कम होने से आरएसएस अपने प्रमुख आयोजनों में एटा जिले को शामिल करता रहा है। ब्रज प्रांत के केेंद्र में होने से संघ जिले में प्रांतीय अभ्यास वर्ग जैसे आयोजन कराता रहा है। इसके बाद भी संघ को जिले में जागरूकता जैसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।

ऐसे में अब संघ ने प्रचारकों को बदल कर विस्तार की कवायद की है। विगत दिनों पीलीभीत में आहूत क्षेत्रीय बैठक में एटा और कासगंज जिले में तैनात प्रचारकों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। एटा के विभाग प्रचारक रहे धर्मेंद्र को आगरा महानगर में विभाग प्रचारक बनाया गया है और उनके स्थान पर शाहजहांपुर के सह विभाग प्रचारक जितेंद्र को एटा में विभाग प्रचारक बनाया गया है। वह वर्ष 2012 मेें जिला प्रचारक का दायित्व संभाल चुके हैं। वहीं नगर प्रचारक रहे नमन को हरिगढ़ (अलीगढ़) महानगर में नगर प्रचारक का दायित्व सौंपा गया है। उनके स्थान पर गोवर्धन के नगर प्रचारक अशोक को भेजा गया है। जिला प्रचार प्रमुख विजय पाठक बताते हैं कि जिले में प्रचारकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दायित्व बढ़ाया गया है। संघ समाज में सकारात्मक बदलाव चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रचारक का बढ़ा दायित्व
संघ ने जिला प्रचारक ललित का दायित्व बढ़ाते हुए उनको प्रांतीय सह घोष प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। वह जिला प्रचारक रहते हुए भी यह कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें