फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार सोने के पालना में विराजे द्वारिकाधीश

विज्ञापन
सोने का पालना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश गुुरुवार को पहली बार सोने के पालने में विराजे। भक्तों ने तो खूब जय-जयकार की। दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहनाई भी बजाई गई। अभी तक भगवान द्वारिकाधीश मंदिर में चांदी के पालना में दर्शन देते थे।
विज्ञापन


गुरुवार को मंदिर के सेवायत कांकरौली नरेश ब्रजेश कुमार और वागीश कुमार ने भगवान को सोने का पालना भेंट किया। पूरे विधि विधान के बीच ठाकुर जी पालने में विराजमान हुए। इस दौरान भजन कीर्तन होते रहे।

खूब जयकारे गूंजे। पुष्प वर्षा हुई। पालना मनोरथ कराया गया। गुरुवार सुबह 8:30 बजे ठाकुर द्वारिकाधीश ने सोने के पालने में विराज भक्तों को दर्शन दिए।

पुष्टमार्गीय शैली में बना है पालना
ठाकुर द्वारिकाधीश के लिए बनाया गया सोने का पलना पुष्टमार्गीय संप्रदाय शैली में बनाया गया है। पालना के चारों पायों पर हाथी, गाय, शेर और मोर के पैरों के निशान हैं।
विज्ञापन


कांकरौली नरेश ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुष्टमार्गीय शैली में खटोला की आकृति में बने सोने के पालना में विशेष प्रकार की कारीगरी की गई है।

ग्वालियर के सेठ को खुदाई में मिला था विग्रह
द्वारिकाधीश प्रभु का विग्रह ग्वालियर निवासी सेठ पारिख को खोदाई में मिला था। अगले दिन सेठ को ठाकुर जी ने ब्रज में विराजमान होने की सपने में इच्छा जताई।
विज्ञापन


सेठ ठाकुर जी लेकर ब्रज में आए और राजपुर बांगर स्थित बगीचे में विराजमान करा दिया।
बाद में ठाकुर जी के लिए सेठ पारिख ने द्वारिकाधीश का मंदिर बनवाया। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर 250 साल पुराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें