फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों में बढ़ेंगे 27 हजार मतदाता

विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर निगम, तीन पालिका एवं तीन पंचायतों की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन मंगलवार को होगा। निकायों में 27 हजार के करीब मतदाताओं के बढ़ने की संभावना है। सोमवार को फीडिंग किए जाने का काम तेजी से हुआ।


प्रदेश सरकार की ओर से नगर निकाय चुनाव को आगे बढ़ाने के साथ निकाय चुनाव की तैयारी धीमी हो गई थी। मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन किए जाने के कार्य की तिथि को आयोग ने आगे बढ़ा दिया था। अब फाइनल प्रकाशन 13 जून को होना है। ऐसे में करीब 27 हजार मतदाता बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक फिरोजाबाद नगर निगम में कुल छह लाख 79 हजार 875 जनसंख्या के सापेक्ष चार लाख 70722 वोटर थे। सिरसागंज पालिका में मतदाताओं की संख्या 25019 है। हालांकि यहां की जनसंख्या 36203 है। टूंडला नगर पालिका में 56735 आबादी के सापेक्ष 42709 मतदाता, शिकोहाबाद में एक लाख 20 हजार 820 आबादी के सापेक्ष 88 हजार 780 वोटर थे। नगर पंचायत जसराना में 8484, फरिहा में 5155 और एका नगर पंचायत में 17424 मतदाता है।

इधर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने कहा जिले की एक नगर निगम, तीन पालिका, तीन पंचायतों की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन 13 जून को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें